फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: गहलोत बोले- 'गिरेबान’ वाले बयान के लिए माफी मांगें अमित शाह

Mon, 03 Dec 2018 06:15 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अशोक गहलोत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को ‘गिरेबान पकड़ने’ संबंधी अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। शाह ने पिछले दिनों जयपुर में युवाओं के संवाद में कहा था कि कोई कांग्रेसी अगर आपके घर आये तो उसका गिरेबान पकड़ कर पूछना कि कांग्रेस ने जनता के लिये क्या किया है। 

विज्ञापन


रेवदर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गहलोत नेकहा कि अमित शाह ने कहा कि गिरेबान पकड़ लो. अगर हम एक दूसरे का गिरेबान पकड़ने लग जायेंगे और कानून तोड़ेंगे तो कानून व्यवस्था की स्थिति कहां रहेगी। यह कहने की शाह की हिम्मत कैसे हो गई, यह मेरी समझ से परे है। मैंने कहा कि शाह जी, आपको माफी मांगनी चाहिए।

गहलोत के अनुसार, इस बारे में चुनाव आयोग को शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है क्योंकि राज इनका है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस बार राज्य में कांग्रेस की लहर चल रही है और पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने का लक्ष्य रखें। कोई मतभेद, मनभेद नहीं है, राजस्थान में सभी नेता एकजुट हैं।


   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें