फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: आय से अधिक संपत्ति मामले में तीन अधिकारियों के 10 ठिकानों पर एसीबी का छापा

Sat, 21 Nov 2020 04:58 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जयपुर
विज्ञापन
Anti Corruption Bureau - सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार तीन सरकारी अधिकारियों के 10 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। एसीबी के डीजीपी बीएल सोनी ने शुक्रवार को बताया, इन अधिकारियों को एसीबी की उदयपुर और कोटा यूनिट ने पकड़ा था।

विज्ञापन


उदयपुर में बिजली वितरण कंपनी के अधीक्षक अभियंता गिरीश कुमार जोशी से जुड़े चार ठिकानों पर छापा मारा गया। उनकी आय से 8 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति का पता चला है। बूंदी जिले के सहायक विकास अधिकारी चिरंजी लाल से जुड़े चार जगहों पर तलाशी ली गई।

उनके पास से आय से 2.68 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति मिली। इसके अलावा आरआईआईसीओ के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक सतीश गुप्ता के दो ठिकानों पर छापा मारा गया और आय से 4.13 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें