फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan:आप ने चलाया ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ पोस्टर अभियान, प्रदेशाध्यक्ष बोले-क्या मोदी अडानी की जांच कराएंगे

Thu, 30 Mar 2023 03:59 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आप ने गुरुवार को ' मोदी हटाओ देश बचाओ' अभियान की शरुआत की। देशभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्थान में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल ने पोस्टर विमोचन कर प्रेसवार्ता की। प्रदेशाध्यक्ष पालीवाल ने कहा-क्या मोदीजी अडानी की जांच करा सकते हैं? 
विज्ञापन
आप ने चलाया ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ पोस्टर अभियान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल ने जयपुर में पार्टी कार्यालय पर '  मोदी हटाओ देश बचाओ' पोस्टर का विमोचन किया। इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जयपुर शहर समेत प्रदेश में कई जगह ये पोस्टर लगाए।  पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए पालीवाल ने कहा कि आजादी की लड़ाई में हमारे स्वतंत्रता सेनानी हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम रहे थे। उनका सपना था कि जिस दिन हमारा देश आजाद होगा, अशिक्षा दूर होगी और भारत एक शिक्षित राष्ट्र बनेगा,देश के लोग इलाज के लिए नहीं भटकेंगे, नौजवानों को रोजगार मिलेगा, किसानों को फसल का उचित दाम मिलेगा। लेकिन मोदी के रहते यह सपना पूरा नहीं हो सकता।  
विज्ञापन


चप्पे-चप्पे पर पोस्टर लगेंगे, जेलें भर जाएंगी-पालीवाल

पालीवाल ने कहा- जब अंग्रेजों की हुकूमत थी, उस समय कोई पर्चा नहीं बांट सकता था, अखबार नहीं निकाल सकता था। भारत की आजादी के वीरों की आवाज को कुचलने के लिए उसी समय अंग्रेजों ने कानून बनाए। आज फिर उन्हीं कानूनों का सहारा लेकर देश की आवाज को कुचला जा रहा है।  उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर “मोदी हटाओ, देश बचाओ” का पोस्टर लगा और हुकूमत थर्रा गई। अंग्रेजों के राज में भी कभी एक पोस्टर और एक पर्चे के लिए 138 एफआईआर नहीं हुई थीं।  30 मार्च को देश के कोने-कोने में “मोदी हटाओ, देश बचाओ” के पोस्टर लगाए गए। देखते हैं कि उनकी एफआईआर, पुलिस और जेल में कितनी ताकत है। चप्पे-चप्पे पर “मोदी हटाओ, देश बचाओ” के पोस्टर लगेंगे, जेलें भर जाएंगी। मगर मां भारती को बचाने के लिए सीना और हाथ कम नहीं होंगे।

क्या मोदीजी अडानी की जांच करा सकते हैं? 

पालीवाल ने कहा कि आज हम मोदी हटाने की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आज देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए फर्जी मुकदमों में फंसाने की कोशिश की जा रही है। देश के किसानों के ऊपर जबरदस्ती तीन काले कानून लगाए गए, किसानों ने एक साल आंदोलन किया। फिर उन कानूनों को वापस लिया गया।  सरकार ने उनसे वादा किया कि देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानून का दर्जा देंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ। देश के छात्रों की आवाज को देशद्रोही-आतंकवादी कहकर कुचला जा रहा है। देश में मजदूर दयनीय जिंदगी जीने को मजबूर हैं। भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने असेंबली में बम इसलिए फेंका था कि मजदूरों के खिलाफ सेफ्टी बिल लाया जा रहा था। आज मजदूरों के सारे कानून और अधिकारों को खत्म कर केवल 4 कानून में समेट दिया है।  जहां-जहां प्रधानमंत्री मोदी गए, वहां-वहां अडानी का साम्राज्य विकसित करते रहे। क्या मोदीजी अडानी की जांच करा सकते हैं? स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा हमें भी ताकत दे कि हम तानाशाही सरकार से लड़ सकें और देश की विरासत को बचाने में कामयाब हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें