फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सड़क हादसे में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त लोक नर्तक समेत चार कलाकारों की मौत

Sun, 02 Jun 2019 03:23 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Queen Harish died in Road Accident - फोटो : social media
विज्ञापन

राजस्थान में जोधपुर के पास रविवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में विश्व प्रसिद्ध नर्तक क्वीन हरीश और तीन अन्य लोक कलाकारों की मौत हो गई। इस हादसे में पांच अन्य लोग भी घायल हो गए। दुर्घटना जोधपुर के पास राजमार्ग पर कापरड़ा गांव के पास उस समय हुई जब सभी कलाकार एसयूवी में सवार जैसलमेर से अजमेर की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन


जैसलमेर के रहने वाले हरीश कुमार क्वीन हरीश के रूप में प्रसिद्ध थे और घूमर, कालबेलिया, चंग, भवई, चरी समेत अनेक लोकनृत्य कलाओं वाले उनके कार्यक्रम बहुत प्रसिद्ध थे। अपनी लोकनृत्य कलाओं के जरिए उन्होंने विश्वभर में अपनी पहचान बनाई थी। पुरुष होने के बावजूद महिलाओं जैसा सज संवर के नृत्य करता था। सजने संवरने के बाद हरीश को पहचानना मुश्किल हो जाता था। पर्यटक उसके पुरुष होने पर अचरज करते थे। डांस क्वीन हरीश ने कई बॉलीवुड फिल्मों, इंडियाज गोट टैलेंट समेत कई अन्य टीवी शो, लाइव परफॉमेंस से स्वयं और जैसलमेर का नाम रोशन किया था।

बिलारा थाना प्रभारी सीताराम खोजा ने बताया कि कलाकारों की कार वहां खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिससे हरीश, रविंद्र, भीखे खान और लतीफ खान की मौत हो गई। इस दुर्घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सीएम गहलोत बोले- लोक कला क्षेत्र को बड़ी क्षति

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कलाकारों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। सीएम गहलोत ने कहा जोधपुर में सड़क हादसे में लोकप्रिय कलाकार क्वीन हरीश समेत चार व्यक्तियों की मौत बहुत दुखद है। राजस्थान की लोक कला एवं संस्कृति के प्रति समर्पित हरीश ने अपनी जुदा नृत्य शैली से जैसलमेर को नयी पहचान दी थी। उनकी मौत से लोक कला के क्षेत्र को बड़ी क्षति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें