फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : मुख्यमंत्री आवास के पास व्यक्ति ने की आत्महत्या करने की कोशिश

Tue, 26 May 2020 03:33 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस इलाके में मुख्यमंत्री निवास के पास एक व्यक्ति ने जहर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति ने सिविल लाइंस रेलवे क्रॉसिंग व मुख्यमंत्री निवास के बीच कहीं जहर खा लिया। इस बीच कथित तौर पर इस व्यक्ति छेना राम द्वारा लिखा गया एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इसके अनुसार वह नागौर जिले के एक गांव का रहने वाला है और पुलिस उस पर दबाव डाल रही है जिससे वह मानसिक दबाव में है। उसने आरोप लगाया है कि छह लोगों ने 18 मई को उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी लेकिन पुलिस उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन


इस बारे में उसने पाडू कलां पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन स्थानीय पुलिस व थाना प्रभारी आरोपियों को पकड़ने के बजाय उसे ही मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। पत्र के अनुसार वह पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को भी मामले से अवगत करा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें