फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: गो तस्करों के साथ मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी घायल, 3 लोग गिरफ्तार

Mon, 04 Jun 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भरतपुर जिले में कामा में पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही गो तस्करी के इस्तेमाल में लाए जाने वाला वाहन भी जब्त किया है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार गो तस्करी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वाहन का पीछा करना शुरू किया। इस दौरान गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में गो तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद ये धडल्ले से तस्करी में लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूबे में बीते 2015 से 2017 तक एक हजार से ज्यादा ऐसे मामले सामने आए। बता दें कि इन मामलों में राजस्थान गोवंशीय पशु (वध व प्रतिषेध आदि) अधिनियम 1995 के तहत कार्रवाई की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें