फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राहुल गांधी नौ अगस्त को आएंगे बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम, विश्व आदिवासी दिवस पर करेंगे चुनावी शंखनाद

Fri, 28 Jul 2023 10:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

दावा है कि राहुल गांधी की बड़ी जनसभा के जरिए कांग्रेस पार्टी एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। जो कांग्रेस पार्टी की राजस्थान में मजबूती और दमखम को दिखाएगी। 
 
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र से चुनावी शंखनाद करेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के तीर्थ मानगढ़ धाम की जनसभा को ऐतिहासिक बनाना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेसवार्ता कर दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अब तक प्रदेश में हुई जनसभाओं की तुलना में राहुल गांधी की नौ अगस्त को होने वाली जनसभा में इतनी ज्यादा आदिवासियों की भीड़ जुटेगी अब तक के सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे।

राहुल गांधी की बड़ी जनसभा से होगा शक्ति प्रदर्शन
सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी की बड़ी जनसभा के जरिए कांग्रेस पार्टी एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। जो कांग्रेस पार्टी की राजस्थान में मजबूती और दमखम को दिखाएगी। राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में है और जनहित की योजनाएं देकर और आदिवासी कल्याण के ज़रिए सीएम गहलोत लगातार चुनावी माहौल तैयार कर रहे हैं। राहुल गांधी की जनसभा को सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई बड़े और आदिवासी नेता संबोधित करेंगे। आदिवासी क्षेत्र से आने वाले मंत्री-विधायक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। महेंद्रजीत सिंह मालवीय, अर्जुन बामणिया, रघुवीर मीणा जैसे नेता और आदिवासी समाज से आने वाले कांग्रेस विधायक, उदयपुर संभाग के विधायक जनसभा में शामिल होंगे।  
विज्ञापन


उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमन्द, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ ज़िलों से आएंगे आदिवासी और कांग्रेसी
पीसीसी चीफ डोटासरा के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के आमंत्रण पर राहुल गांधी बांसवाड़ा जिले के विश्व प्रसिद्ध मानगढ़ धाम पर नौ अगस्त को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और मानगढ़ धाम में आदिवासियों के बीच विश्व आदिवासी दिवस मनाएंगे। कांग्रेस का यह शक्ति प्रदर्शन  राजस्थान बीजेपी और पीएम मोदी को जवाब देने के लिए किया जा रहा है, क्योंकि पिछले दिनों पीएम मोदी मानगढ़ धाम पर एक जनसभा कर चुके हैं।  

रंधावा के निमंत्रण को राहुल गांधी ने स्वीकार किया
डोटासरा ने कहा कि प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के निमंत्रण को राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया है। राहुल गांधी नौ अगस्त को मानगढ़ धाम आकर कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करेंगे। डोटासरा ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन पूरी तरह से तैयार है। मैं और प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा आदिवासी दिवस के अवसर पर मानगढ़ धाम में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों के लिए एक अगस्त को सुबह 9:15 बजे सुवालका भवन, उदयपुर में उदयपुर शहर, उदयपुर ग्रामीण, चित्तौड़गढ़, राजसमन्द और दोपहर 1 बजे हरिदेव जोशी रंगमंच, बांसवाड़ा में बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिलों के प्रमुख कांग्रेसजनों की बैठक लेंगे। बैठकों में एआईसीसी के सहप्रभारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और जिलों के प्रमुख कांग्रेसजन शामिल होकर राहुल गॉंधी की मानगढ़ धाम में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए चर्चा कर वर्कप्लान बनाएँगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें