फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में राहुल के चुनावी आगाज से पहले भाजपा ने अटकाया रोड़ा, रोड शो पर आमने-सामने

Thu, 09 Aug 2018 06:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बाद कांग्रेस की ओर से चुनावी आगाज करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को आएंगे। वे जयपुर में रोडशो के बाद और सभा को भी सम्बोधित करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने बताया कि राहुल गांधी के दौरे के बाद राजस्थान विधानसभा की चुनावी तैयारियों का आगाज हो जाएगा। राहुल गांधी एयरपोर्ट से रामलीला मैदान तक रोड शो करेंगे और फिर यहां आमसभा को सम्बोधित करेंगे। इधर, रोड शो के रूट को लेकर सरकार और कांग्रेस आमने-सामने हो गई है। 

कांग्रेस चाहती है कि रोड शो में टोंक रोड को शामिल किया जाए, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने राहुल की सुरक्षा के हिसाब से असुरक्षित मानते हुए रोड शो की स्वीकृति जेएलएन मार्ग पर ही की है। 
विज्ञापन


टोंक रोड की अनुमति नहीं मिलने के कारण कांग्रेस ने सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राहुल को जनता के बीच नहीं जाने देना भाजपा का एजेंडा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें