फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: राहुल गांधी की 16 को इन जिलों में 3 बड़ी सभाएं, 19 को जयपुर में कर सकते हैं रोड शो

Tue, 14 Nov 2023 01:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के एलान के बाद से ही राहुल गांधी की प्रदेश में गैर मौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे थे। लेकिन, अब राहुल गांधी राजस्थान में सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार को राहुल दो जिलों में तीन बड़ी सभाएं करेंगे। 
विज्ञापन
राहुल गांधी का राजस्थान दौरा तय। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी 16 नवंबर को राजस्थान का चुनावी दौरा करेंगे। यहां वे हनुमानगढ़, गंगानगर की चार सीटों पर जनसभा करेंगे। सुबह 10:25 पर वे दिल्ली से गंगानगर के लिए रवाना होंगे। यहां वे सूरतगढ़ से तारानगर बाई रोड पहुंचेंगे जहां जनसभा करेंगे। यहां कांग्रेस ने नरेंद्र बुड़ानियां को अपना प्रत्याशी बनाया है जिनका मुकाबला बीजेपी के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ से होना है।

विज्ञापन


तारानगर से दोपहर 2 बजे वे हनुमानगढ़ की नोहर सीट पर जनसभा करने पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस के अमित चाचाण प्रत्याशी हैं जिनका मुकाबला बीजेपी के अभिषेक मटोरिया से होना है।

नोहर के बाद साहुलशहर में राहुल गांधी की तीसरी जनसभा शाम 4 बजे होगी। यहां कांग्रेस से जगदीश जांगिड़ चुनाव लड़ रहे हैं। यहां बीजेपी के गुरुविंदर सिंह बराड़ चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

 
एक सप्ताह खूब होगा चुनावी शोर 
विधानसभा चुनावों में प्रचार का अब एक सप्ताह बचा है। इस एक सप्ताह में कांग्रेस के बड़े नेताओं की प्रदेशभर में सभा और दौरे होंगे। राहुल गांधी का जयपुर में रोड शो करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए स्थानीय नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। आज शाम तक राहुल गांधी के जयपुर रोड शो की तारीख फाइनल होगी। 17 को राहुल गांधी का बायतू में चुनावी दौरा होना है। राहुल के दौरे से दो दिन पहले यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होगी।

राहुल गांधी का रोड शो
19 नवंबर को राहुल गांधी जयपुर में रोड शो कर सकते हैं। पहले यह रोड शो 16 को प्रत्सावित था। इसके बाद तारीख में बदलाव किया गया अब यह 19 नवंबर को प्रस्तावित किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें