फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल मैरिज: पहली खूबसूरत तस्वीर के लिए फैंस को इंतजार करा रहे परी-राघव, विंटेज कार में विदाई, देखें तस्वीरें

Sun, 24 Sep 2023 11:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के बंधंन में बंधने के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जिंदगी की नई शुरुआत हो गई। दोनों ने शाही अंदाज में शादी रचाई और अब वे पति-पत्नी बन गए हैं। फैंस को नए जोड़े की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
इस विंजेट कार में राघव के साथ परी की विदाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अब पति-पत्नी हो गए हैं। हालांकि, दोनों शादी की पहली खूबसूरत तस्वीर के लिए फैंस को इंतजार करा रहे हैं। राघव संग परी की विदाई के लिए एक विंटेज कार लीला पैलेस पहुंची। बताया जा रहा है कि इस कार में बैठाकर राघव अपनी नई नवेली दुल्हन परी को लेकर रवाना हो गए हैं। हालांकि, नया जोड़ा दिल्ली के लिए कल 25 सितंबर को उड़ान भरेगा।
विज्ञापन



 (मेहंदी की ये तस्वीर हो रही वायरल) 

बोट्स से रवाना हुई थी बरात
इससे पहले रविवार दोपहर करीब एक बजे राघव की सेहराबंदी की रस्म हुई थी। दूल्हा बने राघव तीन बजे ताज लेक पैलेस से 18 बोट्स में बरात लेकर रवाना हुए और कुछ ही देर में लीला पैलेस पहुंचे। शाम चार बजे होटल लीला पैलेस में दोनों की वरमाला हुई। इस दौरान दूल्हे राघव ने क्रीम कलर की शेरवानी और दुल्हन परिणीति ने भी उसी रंग का लहंगा पहना था। करीब 6:30 बजे परी और राघव ने सात फेरे लिए। इसके बाद दोनों पति-पत्नी बन गए।
विज्ञापन




बरातियों को पहनाए गए साफे
दोपहर तीन बजे दूल्हें राघव के साथ निकले बरातियों को राजस्थानी साफा पहनाया गया था। बरातियों के लिए करीब 100 साफे उदयपुर में ही तैयार कराए गए थे। साथ मेवाड़ी पाग भी तैयार करवाई गई थी। जिसे डायमंड जैसे स्टोन और गोल्डन रंग के धागे से सजाया गया था। 
विज्ञापन




हरभजन और आदित्य ठाकरे शादी में शामिल हुए 
बतादें कि इस शादी में शामिल होने के लिए रविवार सुबह से ही मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, क्रिकेटर हरभजन सिंह, आदित्य ठाकरे और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इस रॉयल मैरिज में शामिल होने के लिए उदयपुर आए। वहीं, दिल्ली व पंजाब के सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान शनिवार को ही उदयपुर पहुंच गए थे। 


संगीत सेरेमनी में परी-राघव ये पहना 
इससे पहले शनिवार रात को हुई संगीत सेरेमनी में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सिल्वर कलर का गाउन और राघव ने ब्लैक सूट पहना था। इस सेरेमनी में पंजाब से ढोल आर्टिस्टों को बुलाया गया था। संगीत सेरेमनी में परिणीति और राघव के साथ उनके दोस्तों ने भी जमकर डांस किया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें