फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: डीग में छत से गिरकर पुलिसकर्मी की मौत; हत्या का आरोप लगा थाना पहुंचे परिजनों को पुलिस ने खदेड़ा

Thu, 28 Sep 2023 07:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग

सार

पुलिसकर्मी की मौत की सूचना मिलते ही परिजन पहाड़ी थाने पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने जमकर बवाल मचाया। इस दौरान पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज का प्रयोग करते हुए उन्हें थाने से भगाया।
विज्ञापन
लाठीचार्ज करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीग के पहाड़ी थाना इलाके में एक पुलिसकर्मी की छत से गिरने से मौत हो गई। पुलिसकर्मी ने चार दिन पहले ही पहाड़ी थाने पर कांस्टेबल के पद पर ज्वाइन किया था। पुलिसकर्मी SDM ऑफिस के बने रिकॉर्ड रूम के ऊपर मीटिंग हॉल में रह रहा था। देर रात पुलिसकर्मी दूसरी मंजिल से गिर गया। इसके बाद सूचना पर परिजन पहाड़ी थाना पहुंचे और वहां जमकर बवाल मचाया।

विज्ञापन


घटना देर रात 12 बजे की है। पुलिसकर्मी उदय सिंह की उम्र 40 साल थी। वह फतेहपुर कलां थाना नगर क्षेत्र का निवासी था। चार दिन पहले ही पहाड़ी थाने पर उसने ड्यूटी ज्वाइन की थी। पहाड़ी थाने में निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके कारण कई पुलिसकर्मी SDM ऑफिस के पीछे बने रिकॉर्ड रूम के ऊपर मीटिंग हॉल में रह रहे हैं। रात को अचानक उदय सिंह मीटिंग हॉल की छत से नीचे गिर गया।

घटना की सूचना जैसे ही बाकी के पुलिसकर्मियों को लगी, तो वह उदय सिंह को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उदय सिंह को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उदय सिंह के शव को मॉर्चरी में रखवा दिया गया। फिर उदय सिंह के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। पुलिसकर्मी की मौत की सूचना मिलते ही परिजन पहाड़ी थाने पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने जमकर बवाल मचाया। इस दौरान पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज का प्रयोग करते हुए उन्हें थाने से भगाया।
विज्ञापन


इस बीच मृतक पुलिसकर्मी उदय के भाई भूपेंद्र ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद उसके पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। मृतक पुलिसकर्मी उदय सिंह के छोटे भाई ने अपने भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है। भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि, मेरा भाई पहाड़ी थाने पर तैनात था। कल रात वहनड्यूटी के लिए आया था। रात 9 बजे उदय सिंह ने अपनी बहन से बात की थी। इस दौरान उदय सिंह को एक व्यक्ति गालियां दे रहा था और छत से नीचे फेंकने की धमकी दे रहा था। रात एक बजे हमारे पास उदय सिंह की मौत की सूचना आई थी। उदय सिंह की हत्या की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें