फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paper Leak: हवन कराने में फंसा भूपेंद्र सारण, पुलिस-एसओजी ने घी व सामग्री लेकर जा रहे युवक का पीछा कर दबोचा

Fri, 24 Feb 2023 01:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

घी और हवन सामग्री के चक्कर में पकड़ा गया पेपर लीक प्रकरण का सरगना। एटीएस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पेपर लीक मास्टरमाइंड को बैंगलोर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
रीट पेपर लीक - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक भर्ती पेपर लीक का मास्टरमाइंड और एक लाख रुपये के इनामी भूपेंद्र सारण को पकड़ने के लिए जोधपुर की ग्रामीण पुलिस की अहम भूमिका रही। घी और हवन सामग्री के चक्कर में पेपर लीक प्रकरण का सरगना पकड़ा गया। दरअसल, भूपेंद्र सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा पेपर लीक के बाद से फरारी काट रहा था। चर्चा थी कि वह अहमदाबाद चला गया है। चर्चा ये भी रही कि 25 दिन बाद जयपुर, फागी, जालौर, बाड़मेर, अजमेर, जोधपुर और उदयपुर में रहा। फिलहाल सूचना मिली कि वह पंडित के कहने पर बेंगलुरु में अपने रिश्तेदार के घर हवन कराने जा रहा था।

विज्ञापन


एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण पुलिस की डीएसटी प्रभारी एसआई लाखाराम को इसकी सूचना मिली कि भूपेन्द्र सारण व सुरेश ढाका के लिए गत 18 फरवरी को ट्रेन में जोधपुर से बेंगलुरु घी और अन्य सामग्री भेजी गई थी। यह ट्रेन 19 फरवरी रात 11 बजे बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पहुंचनी थी। उन्होंने एसपी धर्मेन्द्र सिंह को अवगत कराया। उन्होंने एसआई लाखाराम, एएसआई देवाराम और कांस्टेबल भवानी को एसओजी के साथ उसी दिन विमान से बेंगलुरु रवाना किया। ट्रेन के पहुंचने से पहले बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर सरगना को पकड़ने के इंतजाम किए गए थे।



जैसे ही ट्रेन के रेलवे स्टेशन पहुंची तो पता चला कि सरगना भूपेन्द्र और सुरेश की बजाय एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचा है। वह ट्रेन से घी और अन्य सामग्री लेकर रवाना हो गया। इस पर पुलिस व एसओजी ने उसका पीछा किया। वे उसके घर तक पहुंच गए। इसके बाद पुलिस-एसओजी ने घी लेकर जाने वाले को बुधवार को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर सामने आया कि सरगना भूपेन्द्र सारण हवन के लिए गुरुवार को अहमदाबाद से विमान में बेंगलुरु हवाई अड्डे पर आ रहा है। इसके आधार पर पुलिस बेंगलुरु हवाई अड्डे पहुंची, जहां विमान से बाहर आते ही सरगना भूपेन्द्र सारण को हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें