फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali: बाड़े में रखे तार के बंडलों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी आए पुलिस गिरफ्त में; तार बरामदगी के प्रयास जारी

Wed, 27 Nov 2024 02:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

Pali: पाली की जेतपुर थाना पुलिस ने बाड़े में तारबंदी के लिए रखे तारों के बंडल चुराने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। जानें मामले में क्या कुछ हुआ। 

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली में तारबंदी के लिए बाड़े में रखे तार के बंडलों की चोरी का खुलासा करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अब इनकी निशानदेही पर चोरी हुए तार की बंडल बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन


तारबंदी के लिए बाड़े में रखे थे तारों के बंड
जैतपुर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के अनुसार 23 नवंबर को चंद्रपाल पुत्र नेमाराम दर्जी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके घर के निकट उसका बड़ा स्थित है। इस बाड़े में खेत की तार बन्दी के लिए तार के बंडल रखे हुए थे। वे पारिवारिक कामकाज में व्यस्तता के चलते कई दिन बाड़े में नहीं जा पाए और अब कुछ दिन पहले बाड़े में गए तो पता चला कि तारबंदी के लिए बाड़े में रखे तार के बंडल गायब हैं। 

करवाया मुकदमा दर्ज
आस-पास पूछताछ करने पर भी जब तार के बंडलों के बारे में जानकारी नहीं मिली तो इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई गई।

इन्हें किया गिरफ्तार
तार के बंडलों की चोरी का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और पाली जिले के गरवलिया (जेतपुर) थाना क्षेत्र निवासी  सुरेश कुमार पुत्र रूघाराम, गरवलिया (जेतपुर) निवासी तेजाराम पुत्र कूकाराम और खुटाणी (जेतपुर) निवासी चूनाराम उर्फ सुनील उर्फ सूनाराम पुत्र कालूराम को हिरासत में लिया, जिन्होंने पूछताछ में बाड़े से तार के बंडल चुराना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए तार के बंडल बरामद करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें