फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम सभा में नागर की गिरफ्तारी की मांग

Sun, 22 Sep 2013 12:44 AM IST
समीर शर्मा/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सभा में पूर्व मंत्री बाबू लाल नागर की गिरफ्तारी की मांग उठी। सभा में कुछ युवकों ने अपने शरीर पर नागर की गिरफ्तारी की मांग वाली तख्ती बांध रखी थी।
विज्ञापन


उन्होंने हाथों में काले झंडे उठा रखा थे। युवकों की नारेबाजी से सभा में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस इस युवकों को पकड़ कर सभा स्थल से दूर ले गई।

पिछले दिनों अशोक गहलोत की सभा में जमकर हंगामा हुआ था, जब कुछ युवाओं ने मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए थे।

छोटे शहरों में बनेंगे सौ से अधिक हवाई अड्डे

शनिवार को अजमेर जिले के किशनगढ़ हवाई अड्डा विस्तार परियोजना के शिलान्यास समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने भाषण में बताया कि देश में हवाई अड्डों का बुनियादी ढांचा विकसित करना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि शुरुआत में देश के महानगरों में बड़े-बड़े हवाई अड्डे बनाने पर जोर दिया गया, लेकिन अब छोटे-छोटे शहरों में छोटे हवाई अड्डे विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना लागू की जा रही है।

उन्होंने कहा कि देश में हवाई अड्डों का ऐसा नेटवर्क तैयार किया जाएगा कि पूरा देश हवाई यातायात से जुड़ जाएगा। किशनगढ़ हवाई अड्डे का विकास इस दिशा में शुरुआती कदम है।

आने वाले समय में देश के विभिन्न हिस्सों में ऐसे कई और हवाई अड्डे बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि ख्वाजा की दरगाह और पुष्कर स्थित ब्रह्मा जी का मंदिर किशनगढ़ एयरपोर्ट के नजदीक हैं।
विज्ञापन


इस एयरपोर्ट के विस्तार से यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही संगमरमर, कपड़ा और अन्य उद्योगों का विकास होगा।

पिछले साल हवाई यात्रियों की संख्या देशभर में 16 करोड़ थी और 2020 के अंत तक इसके 30 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने भी संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें