पीएम मोदी ने लोगों को नमन किया।
- फोटो : अमर उजाला
दो साल बाद राजस्थान पहुंचे पीएम मोदी आबूरोड पर सिर्फ 7 मिनट ही रुके। देरी से पहुंचे के कारण उन्होंने लोगों को माइक से संबोधित नहीं किया। इसलिए उन्होंने जनसभा में आए लोगों को घुटनों के बल बैठकर तीन बार नमन किया। फिर मंच से उतरकर जनता के बीच गए और अभिवादन किया। करीब 10.25 पर पीएम मोदी रवाना हो गए।
इससे पहले पीएम मोदी के सभा स्थल पर पहुंचे ही पूरा पांडाल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। वह गुजरात के अंबाजी में दर्शन करने के बाद सड़क यात्रा कर कार से आबूरोड आए थे। करीब 21 किलोमीटर के इस सफर में पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों की भीड़ मौजूद रही। सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों ने पीएम का अभिवादन किया।