सिरोही में पुलिस ने पिंडवाड़ा-उदयपुर फोरलेन पर मालेरा चौराहा पर कार्रवाई करते हुए फोर्ड फीगो कार में ले जाई जा रही 790 ग्राम अफीम जब्त की है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
पिंडवाड़ा पुलिस थाना के उपनिरीक्षक राजूसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा गश्त और नाकाबंदी के दौरान मालेरा चौराहा नेशनल हाईवे नंबर 27 के पास उदयपुर की ओर से आ रही फोर्ड फीगो कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमे 790 ग्राम अफीम पाई गई। अफीम एवं कार को जब्त कर लांगच पुलिस थाना कपासन जिला चितौड़गढ़ निवासी लादुलाल जाट पुत्र गिरधारी जाट तथा धमाणा पुलिस थाना कपासन जिला चितौडगढ़ निवासी ललित उर्फ ललित जाट पुत्र जगदीश को गिरफ्तार किया गया है। पिंडवाड़ा पुलिस थाना के उपनिरीक्षक राजूसिंह, कांस्टेबल ओमप्रकाश, शैतानराम, मुकेश कुमार, आईदान सिंह एवं कल्याण सिंह की टीम ने कारवाई की।