फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: गोवंश को बचाने में यात्रियों से भरी पिकअप पलटी, 12 लोग घायल, पांच की हालत गंभीर

Mon, 10 Jul 2023 06:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

कुम्हेर थाना क्षेत्र में ब्रह्मभोज में शामिल होने जा रहे लोग हादसे का शिकार हो गए। गाय को बचाने में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में घायल बालिका। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के कुम्हेर थाना क्षेत्र में 20 लोगों से भरी एक पिकअप पलट गई। हादसे में बस सवार करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर होने पर उनको जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी लोग अपने रिश्तेदारी में ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घायल हुए सभी लोग भरतपुर के कवई गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि गांव के रहने वाले वीरेंद्र के रिश्तेदारी में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इसी को लेकर ब्रह्मभोज का आयोजन किया था। वीरेंद्र और उसके पड़ोसी उसमें शामिल होने के लिए कोसी छाता के पास टप्पल इलाके में जा रहे थे। अचानक कुम्हेर के पास उनकी पिकअप गाड़ी के सामने एक गोवंश आ गया। जिसे बचाने के चलते पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पलट गई। 

पिकअप में महिला और बच्चे भी थे और मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को 108 की सहायता से जिला आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। इसमें से करीब दस लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, पांच लोगों के गंभीर चोट आने पर उनको भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें