फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: CM गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया तलब, फोन टैपिंग मामले में कल पूछताछ

Sun, 12 Feb 2023 07:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने लोकेश शर्मा को नोटिस भेजकर कल सोमवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले भी शर्मा से दो बार लंबी पूछताछ हो चुकी है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत के साथ ओएसडी लोकेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोक के ओएसडी लोकेश शर्मा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने फोन टेपिंग के मामले में उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने लोकेश शर्मा को नोटिस भेजकर कल सोमवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। बतादें कि इससे पहले भी दो बार लोकेश शर्मा से लंबी पूछताछ हो चुकी है।  

विज्ञापन


इधर, दिल्ली पुलिस के लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी से अंतरिम राहत हटाने के लिए पिछले महीने जनवरी में दिल्ली हाईकोर्ट में  याचिका दायर की थी। 20 फरवरी को याचिका पर सुनवाई होनी है। इससे पहले क्राइम ब्रांच ने लोकेश शर्मा को नोटिस भेजकर तलब किया है। 
 
क्या है फोन टैपिंग केस
दरअसल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली क्राइम ब्रांच में लोकेश शर्मा के खिलाफ फोन टैपिंग का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। यह केस एक वायरल ऑडियो के संबंध में दर्ज कराया गया था। जिसे लेकर दावा किया जा रहा था कि गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की कोशिश की है। गहलोत सरकार ने भी कहा था कि  वायरल ऑडियो में जो आवाज है वह  गजेंद्र सिंह शेखावत की है। इसके बाद से सवाल खड़ा हो गया था कि क्या  सरकार जनप्रतिनिधियों के फोन टैप करवा रही है। इसके बाद शेखावत ने दिल्ली क्राइम ब्रांच में केस दर्ज कराया था। एफआाईआर में मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें