फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Churu: कातर के आसपास गांव में तेंदुए की दहशत, मृत गाय के पास मिले पंजों के निशान, वन विभाग तलाश में जुटा

Sun, 12 Feb 2023 12:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

कातर उप तहसील के गांव में बीती रात किसी जानवर ने गाय को अपना शिकार बना लिया। लोगों के अनुसार गांव में तेंदुआ देखा गया है। तेंदुए की संभावना के चलते वन विभाग के अधिकारियों ने गांव में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
गांव में तेंदुए के पदचिह्न - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कातर उप तहसील के गांव ज्याक, नम्बासर और सीमावर्ती क्षेत्र भाषिना, करेजड़ा के आसपास गांवों में तेंदुए की संभावना के चलते वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। ओमप्रकाश बीडासरा और गोविंद मिल ने बताया कि शुक्रवार रात एक गाय को किसी जानवर ने मार दिया। अधिकारियों के अनुसार वहां आसपास मिले पदचिह्न तेंदुए से मिलते-जुलते हैं। इसके बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ सर्च अभियान शुरू किया। अभी तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि तीन वर्ष पहले भी इस क्षेत्र के गांव ज्याक में तेंदुआ दिखा था, जिसने काफी पशुओं को भी नुकसान पहुंचाया था, एक ग्रामीण पर हमला भी कर दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर उसको पकड़ने की योजना बनाई। कुछ दिन उसको पकड़ कर मार दिया था।

किसानों को किया सावधान
वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सावधान रहने की सलाह दी है। तेंदुए की सम्भवना के चलते किसानों को खेत में रात के समय लाइट जलाकर रखने सहित आग भी जलाकर रखने की सलाह दी है। समय-समय पर पटाखे फोड़ने की हिदायत दी है। 
विज्ञापन


छापर वन विभाग के रेंजर ओकेश यादव ने बताया कि भाषिना, करेजड़ा क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली है। उनकी टीम और ग्रामीण की मदद से पद चिह्नों पर तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अभी तक किसी को दिखाई नहीं दिया है। कुछ दिन पहले भी सुनारी व डुंगराज में भी इस तरह की सूचना पर तलाशी की थी, लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने पर जयपुर सूचना देकर टीम को बुलाकर पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें