फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अजमेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल का हाल-बेहाल, मरीजों पर मंडरा रहा संक्रमण का खतरा

Sun, 24 Jul 2022 12:53 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर जेलएन अस्पताल में आने वाले मरीजों का कहना है कि अस्पताल गंदगी से अटा पड़ा है। अस्पताल के शौचालय गंदे पड़े हैं लेकिन अस्पताल प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
अजमेर जेलएन - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर संभाग का सबसे बड़ा जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय खुद बीमार है। अस्पताल के आईसीयू वार्ड के शौचालय की हालत खस्ताहाल है। शौचालय गंदगी से अटा पड़ा है। वहीं शौचालय में कुंडी तक नहीं है। जिससे मरीजों को परेशानी का सामने करना पड़ता है। 

 

जेएलएन अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को गंदगी में ही इलाज कराने को मजबूर हैं। मरीजों का कहना है कि अस्पताल के शौचालय की समय पर सफाई नहीं होती है। जिससे मरीजों और उनके साथ परिजनों पर बीमारी और संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है लेकिन अस्पताल प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यही हालात अन्य वार्डों के शौचालय की भी है। मरीजों के कमरे के बाहर भी गंदगी फैली रहती है लेकिन सफाई कर्मचारी और अस्पताल प्रशासन लापरवाह बने हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें