फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News : सख्ती के बावजूद नहीं थम रही है चाइनीज मांझे की बिक्री, बाइक सवार युवक का गला कटा

Sat, 04 Jan 2025 03:43 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली में आज सुबह एक बाइक चालक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया, जिससे उसका गला कट गया। साथी युवक ने उसे घायल अवस्था में बांगड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में आज सुबह एक दर्दनाक घटना में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक बाइक चालक का गला कट गया। सरदार पटेल नगर निवासी मुकेश जैन अपने साथी राजेंद्र पाल के साथ रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे, तभी ओवरब्रिज के निकट पतंगबाजी के दौरान चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में फंस गया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं मांझे को हटाने के प्रयास में मुकेश की गर्दन के साथ-साथ हाथ की उंगली भी कट गई। घटना में मुकेश की गर्दन पर 4 और उंगली पर भी 4 टांके आए हैं। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे राजेंद्र पाल ने मुकेश को तुरंत बांगड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका ट्रॉमा वार्ड में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

गौरतलब है कि चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद इसकी बिक्री कम नहीं हुई है और लोग पतंग उड़ाने में लगातार इसका प्रयोग कर रहे हैं, जिससे इस तरह के हादसे होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें