फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News: बकरी चराने गए सगे भाई-बहन का जंगल में मिला शव, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

Wed, 03 May 2023 01:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली जिले में मारवाड़ जंक्शन के तहत आने वाले मानी गांव के समीप जंगल में सगे भाई-बहन का शव मिला है। दोनों के शव जहां मिले, उनके बीच की दूरी करीब एक किलोमीटर बताई जा रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन एरिया में दो दिन पहले घर से बकरियां चराने निकले 13 और 10 साल के दो सगे भाई-बहन की बुधवार सुबह जंगल में बॉडी पड़ी मिली। सूचना पर सिरियारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटा रही है। बॉडी पर जगह-जगह चोट के निशान नजर आए।

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही कि किसी ने दोनों बच्चों की हत्या की है। बालिका की बॉडी अर्द्धनग्न हालत में मिली है, आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले बालिका से दुष्कर्म हुआ होगा। पुख्ता जानकारी पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही सामने आएगी। सिरियारी SHO हमीर सिंह ने बताया कि दोनों बॉडी सिरियारी थाने के तहत आने वाले मानी गांव के मामाजी ओरण में बुधवार सुबह पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों मृतक सिरियारी थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जो सगे भाई-बहन थे।



बता दें कि लड़के की उम्र 13 साल और मृतका बालिका की उम्र 10 साल थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले दोनों भाई बहन घर से जंगल में बकरियां चराने निकले थे, जो शाम तक नहीं लौटे तो उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन नहीं मिले। बताया कि वे रिपोर्ट देने थाने आ रहे थे, लेकिन बीच रास्ते उनकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया। इसलिए थाने नहीं पहुंच सके। बुधवार को दोनों बच्चों की बॉडी मिलने पर वे मानी गांव के मामाजी ओरण पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें