फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News : साइबर ठगों ने महिला से ठगे 18 हजार, बोले- बेटे को दुष्कर्म के केस से बचाना है तो पैसे ट्रांसफर करो

Tue, 10 Dec 2024 03:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली में एक बार फिर साइबर ठगी का मामला सामने आया है जिसमें ठगों ने एक महिला से उसके बेटे को दुष्कर्म के केस में जेल भेजने से बचाने के नाम पर 18 हजार रुपये ठग लिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली के इंद्रा कॉलोनी में जनरल स्टोर चलाने वाली महिला प्रेमकंवर को साइबर ठगों ने फोन करके बताया कि वो सदर थाने से बोल रहा है और यह भी कहा कि महिला के बेटे को दुष्कर्म के केस में पकड़ा गया है, यदि अपने बेटे को बचाना है तो 50 हजार ट्रांसफर करो, नहीं तो बेटा 20 साल के लिए जेल चला जाएगा। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए महिला प्रेमकंवर पत्नी मोतीसिंह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे वह अपनी जनरल स्टोर पर बैठी थी। इस दौरान उनके मोबाइल पर कॉल आया। जिसमें आरोपी ने कहा कि मैं सदर थाने से बोल रहा हूं। तुम्हारा बेटा चार-पांच लड़कों के साथ पकड़ा गया है। उस पर दुष्कर्म करने का आरोप है। उसके बाद उसने फोन पर एक युवक से बात करवाई, जिसमें फोन पर वह युवक रो रहा था और उससे मारपीट हो रही थी। वह युवक बोला मम्मी बचा लो यह मुझे जेल में डाल देंगे। फिर वापस एक व्यक्ति ने बात की और कहा कि बताओ क्या करना है, तुम्हारे बेटे पर दुष्कर्म का चार्ज लगाकर जेल भेजना है या इसे बचाना है।

प्रेम कंवर ने बताया कि साइबर ठगों ने उसे फोन कट नहीं करने दिया। फोन पर जो युवक रो रहा था, उसे सुनकर ऐसा लगा जैसे मेरा ही बेटा रो रहा है। इस पर उनसे बेटे को छोड़ने की बात कही तो ठगों ने 50 हजार रुपयों की मांग की और वाट्सअप पर एक स्केनर भेजा। इस पर मैंने कहा कि मेरे पास 18 हजार ही हैं, उन्होंने उसे ही ट्रांसफर करने की बात की। इस पर ई-मित्र पर जाकर 18 हजार रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद फोन करने वाले ने बोला कि तुम्हारे बेटा घर आ जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने घर जाकर देखा तो उसका बेटा घर पर ही सो रहा था। इसके बाद महिला ने अपने साथ हुए घटना की जानकारी बेटे को दी। जिस पर उसने साइबर थाने में घटना का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें