फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali News : कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे तीन लोगों में से दो की दम घुटने से हुई मौत, बेटे ने की जांच की मांग

Sun, 29 Dec 2024 04:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

ठंड से बचाव के लिए कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सोए तीन में से दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। कमरे में मौजूद तीसरे व्यक्ति के किसी भी तरह प्रभावित नहीं होने से मामला संदेहास्पद हो गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के रामलीला मैदान क्षेत्र में सर्दी से बचने के लिए कोयले की अंगीठी जलाकर सो रहे एक दंपति की दम घुटने से मौत हो गई। हादसा रामलीला मैदान शहीद नगर इलाके में स्थित एक मकान में हुआ, जहां 62 वर्षीय घेवरदास, उनकी पत्नी इंद्रादेवी और रिश्ते का साला सुंदरदास एक ही कमरे में सो रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ठंड से बचाव के लिए दंपति ने कमरे में कोयले की अंगीठी जलाई थी और ठंड के कारण कमरे की खिड़कियां भी बंद कर दी थीं। इस कारण कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो गई, जिससे दम घुटने की स्थिति पैदा हो गई। आज सुबह पास के मकान में सो रहे घेवरदास के बेटे प्रकाश ने उन्हें उठाने के लिए दरवाजा खटखटाया जिस पर सुंदरदास ने दरवाजा खोला। इसके बाद बेटे प्रकाश ने माता-पिता को उठाने का प्रयास किया लेकिन उनके नहीं उठने पर उन्हें तुरंत बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना के दौरान कमरे में मौजूद तीसरे सुंदरदास के जीवित होने ने प्रकाश को संदेह में डाल दिया। प्रकाश का कहना है कि अगर दम घुटने से मौत हुई है तो कमरे में मौजूद तीनों व्यक्तियों को प्रभावित होना चाहिए था। बेटे ने पुलिस से इस मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन


फिलहाल मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें