फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali LS Election Result: पाली लोकसभा सीट पर भाजपा की हैट्रिक, पीपी चौधरी ने संगीता बेनीवाल को दी शिकस्त

Tue, 04 Jun 2024 09:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

दो लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल करने वाले पीपी चौधरी को सात लाख 57 हजार 389 मत मिले। पीपी चौधरी की लगातार ये तीसरी जीत है।
विज्ञापन
पाली में पीपी चौधरी की हैट्रिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली लोकसभा सीट पर भाजपा के पीपी चौधरी ने हैट्रिक लगाकर भाजपा को जीत दिलाई है। लगातार तीसरी बार इस सीट को भाजपा की झोली में डाल दिया है।

विज्ञापन


पीपी चौधरी ने 2 लाख 45 हजार 351 मतों से जीत हासिल कर कांग्रेस की संगीता बेनीवाल को पराजित किया है। इन चुनावों में पीपी चौधरी को सात लाख 57 हजार 389 मत मिले, जबकि संगीता बेनीवाल को 5 लाख 12 हजार 038 मत मिले हैं।

चुनाव की रणभेरी बजने के बाद पाली लोकसभा सीट पर काबिज होने के लिए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने पूरा दमखम लगाया था, परंतु जीत का सेहरा भाजपा के सिर पर बंधा है।
विज्ञापन


निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से हुई मतगणना
लोकसभा आम चुनाव को लेकर मंगलवार को राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में मतगणना निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। मतगणना को लेकर सुबह से ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर विधानसभावार संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा की गई आवश्यक तैयारियों को जांचा। मंगलवार को हुई मतगणना में भाजपा के पीपी चौधरी 2 लाख 45 हजार 351 मतों से निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन


किसे मिले कितने वोट
जिला निर्वाचन अधिकारी एलएन मंत्री ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पीपी चौधरी को 7 लाख 57 हजार 389 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस की संगीता बेनिवाल को 5 लाख 12 हजार 38 मत, महेन्द्र रेगर को 11101, जीवाराम राणा को 8347, बस्तीराम को 1586, आनन्द कुमार परिहार को 1335, केसाराम को 1345, दीपक बामणिया को 1288, भीयाराम को 1345, मुकेश सैनी को 2523, लाल सिंह देवासी को 19002, श्रवणराम देवासी को 5593, हुकम सिंह को 17097 मत मिले तथा 13853 मत नोटा को मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी एलएन मंत्री ने मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी पीपी चौधरी को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें