फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali Crime: पाली में प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, चाय का ऑफर देकर आंखों में झोंकी मिर्च, फिर मारी चार गोलियां

Sat, 14 Dec 2024 09:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

घायल के दोनों पैरों में चार गोलियां लगीं, जो आर-पार हो गईं। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत स्थिर है। आरोपी घटना के बाद से फरार है, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घायल को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली में एक प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। पाली जिले के सिरियारी थाने की एसएचओ गीता सिंह ने बताया कि 56 वर्षीय प्रहलाद सिंह पर शनिवार शाम को गुड़ा मेहकरण निवासी बबलू सिंह ने फायरिंग की। घायल प्रहलाद सिंह ने बताया कि वह बाइक से जा रहे थे। तभी बबलू सिंह ने उन्हें रोका और चाय पीने के लिए कहा। इसके बाद बबलू सिंह ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाला और फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


बुलेट हुई आर पार
घायल के दोनों पैरों में घुटने के ऊपर गोलियां लगी हैं। डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि घायल के एक पैर में एक बुलेट और दूसरे पैर में तीन बुलेट लगी हैं। सभी बुलेट पैर के आर-पार हो गईं। घायल का उपचार जारी है और हालत खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन


आरोपी की तलाश जारी
आरोपी बबलू सिंह फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपी भी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें