फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali Crime: दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट का प्रयास, ज्वेलर्स की पत्नी के सिर पर लगाई पिस्टल

Mon, 17 Mar 2025 06:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

Pali Attempted Robbery: दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट का प्रयास किया गया है। इस दौरान ज्वेलर्स की पत्नी के सिर पर पिस्टल भी तानी गई।
विज्ञापन
लोगों ने बदमाश को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली जिले में सोमवार को एक बदमाश ने पिस्तौल की नोक पर ज्वेलर्स के घर में घुसकर लूट का प्रयास किया। इस दौरान वहां एक अन्य महिला के पहुंचने और चिल्लाने पर एकत्र हुई भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने ज्वेलर की पत्नी को घर में अकेला देखकर उसके सिर पर एयरगन तानकर धमकाया और जेवरात एवं पैसे मांगे। इतना ही नहीं बदमाश महिला पर बैठ गया और उसका गला दबाने लगा।

विज्ञापन


इस दौरान पड़ोस की एक महिला वहां आ गई, और  बदमाश को देखकर जोर से चिल्लाई। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बदमाश को पकड़ लिया।यह घटना कोतवाली थाना इलाके की बापूनगर कॉलोनी की है। एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी प्रवीण सिंह (37) अहमदाबाद के नवरंगपुरा का रहने वाला है। पकड़े जाने के बाद पुलिस द्वारा की गई  पूछताछ में उसने बताया कि वह गत 15 दिनों से इस वारदात की साजिश रच रहा था।

यह भी पढ़ें: भीलवाड़ा के छात्र राजकुमार जाट की संदिग्ध मौत, सीबीआई जांच की उठी मांग
विज्ञापन


हेमावास में है ज्वेलर की दुकान
पाली से 10 किलोमीटर दूर हेमावास गांव में ज्वेलरी शॉप चलाने वाले कैलाश सोनी की पत्नी गुंजन घर में अकेली थी। पति दुकान पर थे और बच्चे स्कूल गए थे। इसी दौरान बदमाश प्रवीण सिंह घर पहुंचा। उसने कहा कि आपके पति को रुपये देने हैं और 500 के नोटों की गड्डी दिखाई। जैसे ही महिला ने गेट खोला, बदमाश धक्का देकर अंदर घुस गया।

यह भी पढ़ें: इन परीक्षाओं में संशोधन का मौका, अभ्यर्थी और पिता के नाम सहित इनमें कर सकेंगे बदलाव
विज्ञापन


गन दिखाकर दी मारने की धमकी
बदमाश ने महिला को नीचे गिराकर उसका गला दबाना शुरू कर दिया। गहने और रुपए मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी। एयरगन निकालकर डराने लगा। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए कहा कि यह नकली पिस्टल है, मैं नहीं डरती। शातिर बदमाश ने बच्चों के नाम लेकर भी धमकाया। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली कल्पना अपने बच्चों को खोजते हुए वहां पहुंची। उसने देखा कि बदमाश गुंजन पर बैठा है और एयरगन तान रखी है। कल्पना के चिल्लाने से मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। बदमाश छत पर भागा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।

 

नागरिकों ने की पिटाई
सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक मोहल्ले के लोगों ने बदमाश के हाथ बांध दिए थे और उसकी पिटाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। आरोपी को मोहल्लेवासियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है। उससे पूछताछ जारी है, उसके पास मिली पिस्टल नकली है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले इस घर की रेकी की थी।
...अनिल विश्नोई, कोतवाल, पाली

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें