फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने सैन्य अफसरों के नम्बर जानने का किया प्रयास

Tue, 05 Jan 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के जैसलमेर जिले में युद्धाभ्यास के दौरान सैन्य अफसरों को मिले विशेष बेसिक फोन (लैण्ड लाइन) नम्बरों को पाकिस्तान ने चालाकी से लेने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


बीएसएनएल के कर्मचारी ने एक-दो अधिकारियों के नम्बर भी दे दिए थे, लेकिन पाकिस्तान की ये हरकत पकड़ी गई। अब सुरक्षा ऐजेंसियों ने बीएसएनएल सहित राजस्थान में तैनात सैन्य अधिकारियों को अलर्ट जारी कर बिना पड़ताल अपना नंबर शेयर नहीं करने के लिए कहा है। सूत्रों के अनुसार सितंबर से दिसबंर 2015 में पोखरण में युद्धाभ्यास के दौरान अधिकारियों को विशेष फोन नम्बर दिए गए थे।

बीएसएनएल कार्यालय में पाकिस्तान से इंटरनेट कॉल आया, जो दिल्ली का कोड दर्शा रहा था। उस वक्त कॉल अटेंड करने वाले को यह नहीं पता था कि यह पाकिस्तान की ओर से इंटरनेट कॉल है। इसकी वजह से एक या दो नंबर दे दिए गए। तुरंत बाद इंटेलिजेंस एजेंसी ने अलर्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवानों के फोन नंबरों पर रखी जा रही नजर

बीएसएनएल के अधि‌कारी योगेश भास्कर के अनुसार युद्धाभ्यास के दौरान ऑर्मी यूनिट को कुछ नंबर अवंटित किए गए थे। पाकिस्तान की ओर से बीएसएनएल एकाउंट डिवीजन को कॉल किए गए और यूनिट अधिकारियों और जवानों की फोन बिल की पूछताछ की।

इतना ही नहीं पाकिस्तान की ओर से किए कॉलर ने ऑर्मी की लोकेशन के बारे में भी जानकारी चाही। यह कॉल पाकिस्तान से किया गया था, लेकिन कॉलर ने दिल्ली से कॉल करना बताया।

जैसलमेर पुलिस अधीक्षक राजीव पचार ने बताया कि उन्होंने ऑर्मी, एयरफोर्स और बीएसएफ मुख्यालयों में पत्र लिखकर कहा है कि संवेदनशील क्षेत्रों में फोन और कैमरा लेकर जाने वाले जवानों पर नजर रखी जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें