फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहा पाक घुसपैठिया गिरफ्तार

Tue, 09 Oct 2018 04:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
इंडो पाक बॉर्डर
विज्ञापन

जैसलमेर जिले से लगती भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद इकबाल बताया है। 

विज्ञापन


वह पाकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला है। सूत्रों ने बताया कि मोहम्मद इकबाल जैसलमेर स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा पर पिलर नंबर 616 और 617 के बीच से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था। 

इस दौरान बीएसएफ की 139वीं वाहिनी के जवानों ने उसे पकड़ लिया। बीएसएफ ने शुरुआती पूछताछ के बाद आरोपी को रामगढ़ पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल थाने में आरोपी से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें