फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: गंगापुरसिटी जिले की घोषणा के बाद OSD अंजली राजौरिया ने संभाला कार्यभार, लोगों ने किया स्वागत

Thu, 18 May 2023 09:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

ओएसडी अंजली राजौरिया के कार्यभार ग्रहण करने पर गंगापुर सिटी के लोगों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहली जिला विशेष अधिकारी अंजली राजौरिया को लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन
ओएसडी अंजली राजौरिया - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाईमाधोपुर से अलग गंगापुर सिटी को जिला बनाने की घोषणा के बाद राज्य सरकार ने अंजलि राजौरिया को गंगापुर सिटी जिला विशेष अधिकारी लगाया है। OSD राजौरिया ने गुरुवार को गंगापुर सिटी पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया।

विज्ञापन


कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही अंजली राजौरिया गंगापुरसिटी जिले की पहली जिला अधिकारी बन गई हैं। ओएसडी अंजली राजौरिया के कार्यभार ग्रहण करने पर गंगापुरसिटी के लोगों मे भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहली जिला विशेष अधिकारी अंजली राजौरिया को बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए लोगों की लाइन लग गई और लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर और क्षेत्र की पहचान पीली लुगड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत और सम्मान किया।

इस दौरान ओएसडी अंजली राजौरिया ने अधिकारियों की बैठक लेकर क्षेत्र की भौगोलिक, कानूनी, व्यापारिक, सामरिक, आर्थिक स्थिति के साथ ही अन्य जानकारियां लीं। गंगापुरसिटी को जिला बनाने के लिए सभी आवश्यक आधारभूत ढांचे और अन्य आवश्यकताओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि गंगापुरसिटी को एक जिले के रूप में पूर्ण रूप से विकसित करने के लिए अभी बहुत कुछ संसाधनों की आवश्यकता पड़ेगी। इसके लिए सभी अधिकारी, यहां के नागरिक एकजुट होकर कार्य करेंगे और एक-एक कर सभी आवश्यकताओं को सरकार और आमजन के सहयोग से जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वे पूरी मेहनत व ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें