ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं राजस्थान सरकार के सयुंक्त तत्वावधान में प्रदेश के एक लाख ग्रामीण युवाओं को आधुनिक कौशल प्रशिक्षण देने के साथ रोजगार दिलाने के लिए आजीविका कौशल राजस्थान परियोजना की शुरूआत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की।
राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक गौरव गोयल एवं परियोजना के तहत चयनित देश की 22 अनुभवी ट्रेनिंग एजेंसियों के निदेशकों के मध्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन के लिए एमओयू हुआ।