फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं राजस्थान सरकार के सयुंक्त तत्वावधान में प्रदेश के एक लाख ग्रामीण युवाओं को आधुनिक कौशल प्रशिक्षण देने के साथ रोजगार दिलाने के लिए आजीविका कौशल राजस्थान परियोजना की शुरूआत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की।
विज्ञापन


राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक गौरव गोयल एवं परियोजना के तहत चयनित देश की 22 अनुभवी ट्रेनिंग एजेंसियों के निदेशकों के मध्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन के लिए एमओयू हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

रोजगार व कौशल बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना व उन्हें कौशल प्रदान कर बेहतर आजीविका प्राप्त करने के योग्य बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

एजेंसियां डेढ़ साल में प्रदेश के एक लाख ग्रामीण युवाओं को विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों में नि:शुल्क रोजगार परक कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें 34000 महिलाएं होंगी।

ट्रेनिंग के बाद न्यूनतम 75 प्रतिशत प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाना होगा। प्रथम चरण में आरएसएलडीसी की ओर से चयनित 47 निजी एजेंसियों द्वारा राज्य के सभी जिलों में कौशल विकास केन्द्र स्थापित एवं संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें