फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road accident: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल का अस्पताल में इलाज जारी

Thu, 03 Feb 2022 06:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

बाइक से जा रहे दो युवकों को खड़ीपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, एक की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
मृतक गौरव राणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाबी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 27 खड़ीपुर के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डाबी से कोटा की और जाते समय बुधवार देर रात खड़ीपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बिजौलिया निवासी शिवा (22) पुत्र रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। कृष्णा नगर बोरखेड़ा कोटा निवासी गौरव राणा (30) पुत्र तरसेम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर डाबी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से कोटा एमबीएस अस्पताल लेकर गई, यहां उसका उपचार चल रहा है। गुरुवार सुबह पीएम के बाद मृतक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें