फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक हीरो राठौड़ भाजपा में शामिल

Wed, 11 Sep 2013 12:47 AM IST
एजेंसी/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के चुनाव से खेलों की राजनीति में कदम रखने वाले शूटर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ अब राजनीति के बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।
विज्ञापन


एथेंस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले राज्यवर्धन राठौड़ ने भारतीय जनता पार्टी के कमल को थाम लिया है।

राठौड़ भाजपा की बंदूक से अब देश और राजस्थान की राजनीति पर निशाना लगाएंगे। वह मंगलवार को जयपुर में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।

राज्यवर्धन ने कहा कि वह जिंदगी में एक नया कदम उठाने जा रहे हैं। यह एक ऐसी अग्निपरीक्षा है, जिसे वह अपनाना चाहते थे। वह जानते हैं कि नेताओं और राजनीति को आज के दौर में अच्छी निगाह से नहीं देखा जाता है। लेकिन भगवान की कृपा से वह इसमें बदलाव का हिस्सा बनेंगे। फिलहाल वह देश के युवाओं के लिए लड़ेंगे।
विज्ञापन


हालांकि शूटिंग छोड़ने की बात राज्यवर्धन ने नहीं की है। वह अभी भी डबल ट्रैप में नेशनल चैंपियन हैं। वह भारतीय टीम में भी थे लेकिन टीम में चयन के बावजूद वह नहीं खेले।

दरअसल एनआरएआई चुनाव में उन्होंने अध्यक्ष रणइंदर सिंह के खिलाफ आवाज उठाई। वह एनआरएआई चुनाव के खिलाफ कोर्ट भी गए। मामला अभी वहां लंबित है। इस दौरान ही राज्यवर्धन ने यह बड़ा कदम उठाने का फैसला लिया।
विज्ञापन


राज्यवर्धन ने आर्मी से भी स्वैच्छिक रिटायरमेंट भी ले ली है। लेकिन वह साफ करते हैं कि आर्मी हमेशा उनके दिल में रहेगी और वह उसके लिए समर्पित रहेंगे।

राज्यवर्धन के राजस्थान में विधानसभा या फिर लोकसभा का चुनाव लड़ने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें