फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी से अफसरों ने की अवैध वसूली, एसपी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में स्थित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रणथम्भौर बाघ अभ्यारण्य देखने चार्टर विमान या हेलीकॉप्टर से आने वाले पर्यटकों से दस गुना से अधिक वसूली की गई।
विज्ञापन


इस वसूली के लपेटे में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी और सांसद के.डी. सिंह तक आ गए। राजस्थान सरकार के चार्टर विमानों व हेलीकॉप्टरों से दस हजार से अधिक नहीं वसूलने के आदेश को नजरअंदाज कर सवाईमाधोपुर प्रशासन ने एक से सवा लाख रुपए तक वसूल किए।

राज्य सरकार के सामने मामला आते ही अब जिले के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बाघ दर्शन के लिए प्रियंका गांधी हर साल रणथम्भौर आती हैं।
विज्ञापन

सवा लाख रुपए तक वसूल किए गए

राजस्थान सरकार ने इस मामले को काफी गम्भीर माना है और वसूली के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने और ज्यादा वसूली गई रकम वापस लौटाने के सख्त निर्देश भी दिए हैं।

राजस्थान सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकारी हवाईपट्टियों पर उतरने वाले निजी विमानों और हैलिकॉप्टरों से 10 हजार रुपए से ज्यादा का चार्ज नहीं वसूले के आदेश जारी कर चुकी है।

लेकिन सवाईमाधोपुर की दारा हवाई पट्टी पर उतारे गए अलकेमिस्ट एयरलाइन, एयरचार्टर सर्विसेज सहित कुछ निजी विमान व हैलीकॉप्टरों से सवा लाख रुपए तक वसूल किए गए हैं।

निजी विमान कंपनियों की शिकायतें आने पर मामला खुला। पता चला कि प्रियंका गांधी और के.डी. सिंह को लानेवाले चार्डर विमानों से सवा लाख रुपए तक वसूल किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय ख्याति के कारण रणथंभौर में बाघ देखने के लिए रिलायंस ग्रुप के अम्बानी परिवार भी पहुंचते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें