फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूखदारों से संबंध बना ब्लैकमेलिंग, बहुत फिल्मी है NRI युवती की कहानी

Fri, 06 Jan 2017 06:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
साजिश कर अमीरों से शारीरिक संबंध बनवाकर उन्हें रेप मामले में फंसाने के आरोप में ब्लैकमेल कर करोड़ों वसूलने वाले ब्लैकमेल गैंग में शामिल एनआरआई युवती का जीवन बिलकुल फिल्मी है। खुलासा हुआ है कि एनआरआई युवती 26 वर्षीय रवनीत कौर ने करीब सात प्रतिष्ठित लोगों से संबंध बनाए और ब्लैकमेलिंग के जरिए गैंग के साथ मिलकर चार करोड़ रुपए वसूले। वसूली का रवनीत को 35 प्रतिशत हिस्सा मिलता था। वह करीब तीन वर्ष तक इस गैंग का हिस्सा रही, लेकिन शादी के बाद उसने गैंग से ताल्लुक तोड़ लिया। अपनी लव मैरिज के बाद रवनीत करीब एक वर्ष से कोटा के एक कोचिंग स्थान में बतौर रिसेप्शनिस्ट नौकरी कर रही थी। एसओजी ने उसे कोटा से गिरफ्तार किया है। फिलहाल वह रिमांड पर चल रही है और एसओजी उससे पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन


लव मैरिज करने के लिए अपनाया बड़ा पैसा कमाने का शॉर्टकट

एसओजी की पूछताछ में पता चला कि उस लड़के के परिजनों ने शादी के लिए रवनीत को खारिज कर दिया था, जिसे वह प्यार करती थी। इसके बाद उसने लव मैरिज करने के लिए बड़ा पैसा कमाने के लिए सेक्स ब्लैकमेल वाला शॉर्टकट अपनाया।

रवनीत का जन्म हांगकांग में हुआ। उसके व्यवसायी पिता ने वहां भारतीय मूल की महिला से शादी की। वर्ष 2008 से वह हांगकांग से भारत लौटकर पंजाब के फरीदकोट में अपनी दादी के साथ रहने लगी। उसने इंवेस्टमेंट मैनेजमेंट में एक वर्ष का डिप्लोमा किया, फिर वर्ष 2009 से वह गुड़गांव में अपनी दोस्त के घर रही। इसके बाद वर्ष 2012 में वह जयपुर में एक निजी यूनिवर्सिटी से बीबीए करने लगी। यहां उसकी मुलाकात रोहित शर्मा से हुई, जो यहां से एमबीए कर रहा था। दोनों में यहां प्यार हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन बेरोजगार होने के कारण रोहित के परिजनों ने इस शादी का विरोध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्स ब्लैकमेल का पहला शिकार बना नामी बिल्डर, मांगे 1.20 करोड़

जयपुर में उसकी मुलाकात सेक्स ब्लैकमेल गैंग में शामिल अक्षत शर्मा से हुई, जिसने उसे 12 हजार रुपए की नौकरी दी। यहां उसकी मुलाकात गैंग के अन्य लोगों से हुई। गैंग को महसूस हो गया था कि वह तेजी से जैसे-तैसे पैसा कमाना चाहती है। रवलीन भी गैंग में शामिल हो गई।

जयपुर के एक नामी बिल्डर को रवलीन ने पहला शिकार बनाया। गैंग ने रवलीन को उससे मिलने भेजा था, जहां उसे दोस्ती बढ़ाकर उसके साथ सेक्स करना था। इसके बाद गैंग ने बिल्डर को रेप में फंसाने का कहकर ब्लैकमेल किया और 1.20 करोड़ रुपए मांगे।

बिल्डर ने 35 लाख रुपए देकर पीछा छुड़ाया। इसके बाद रिसोर्ट मालिक से 35 लाख वसूले। डॉक्टर्स-इंजीनियर्स सहित रवलीन ने सात को शिकार बनाया। एसओजी की पकड़ से सरगना वकील नवीन देवानी व नितेश बंधु शर्मा अब भी बाहर हैं। मीडियाकर्मी बतानेवाले अक्षत शर्मा, आनन्द शांडिल्य आदि एसओजी की गिरफ्त में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें