फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी पर नहीं होगा यू-टर्न: राजनाथ

Tue, 11 Jun 2013 05:19 PM IST
जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह का कहना है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रचार समिति का प्रमुख बनाए जाने के फैसले पर यू-टर्न नहीं होगा।
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि भाजपा में निर्णय पलटे नहीं जाते। साथ ही उन्होंने एनडीए के कायम रहने की उम्मीद जताई।

भाजपा अध्यक्ष ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पूजा अर्चना के दौरान ये बातें कही।

आडवाणी के इस्तीफे पर राजनाथ ने कहा कि उनका इस्तीफा मंजूर ही नहीं किया गया है, फिर भाजपा के भविष्य को लेकर टेंशन किस बात की।

माना जा रहा है कि राजनाथ ने भाजपा पर आए संकट के निवारण को त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में अनुष्ठान करवाया है।

मालूम हो कि इस मंदिर में शक्ति पीठ मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन के लिए राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी आए दिनों आती रहती हैं।

राजनाथ ने उन रिपोर्टों का भी खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि लालकृष्ण आडवाणी के इस्तीफा दिए जाने से उत्पन्न संकट को लेकर भाजपा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से दिशा निर्देश मिल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें