फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कांटों की झाड़ियों में मिली नवजात, 12 घंटे तक काटती रहीं चींटियां, शरीर पर हुए घाव से बह रहा था खून

Sat, 13 Aug 2022 10:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

बिना कपड़ों के झाड़ियों में पड़े रहने से बच्ची की हालात गंभीर है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि बच्ची को गांव के ही किसी व्यक्ति ने फेंका है।
विज्ञापन
अस्पताल में नवजात बच्ची का चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चूर के सरदारशहर से शनिवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां कोई एक नवाजत बच्ची को कांटों में फंस गया। उसके रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने कांटों के बीच फंसी बच्ची को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा। नवजात 12 घंटे तक कांटो में फंसी रही और उसे चींटियां काटती रहीं। जिससे उसके शरीर घाव भी हो गए हैं।  

विज्ञापन


मामला सरदार शहर के पूनुसर गांव का है। यहां रहने वाले ओमप्रकाश जाट अैर राजू सिंह सुबह खेत पर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी, आसपास देखा तो कोई नजर नहीं आया। आवाज का पीछा करते हुए वह कांटों की झाड़ियों के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहं एक नवजात बच्ची पड़ी हुई है। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था, चींटियां काट रहीं थीं। कांटों और चींटियों के काटने की वजह से शरीर पर जगह-जगह हुए घाव से खून निकल रहा था। दोनों ने तत्काल बच्ची झाड़ियों से बाहर निकाल और फिर दूध पिलाया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

बिना कपड़ों के झाड़ियों में पड़े रहने से बच्ची की हालात गंभीर है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। उधर, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में नवजात मिलने से संभावना जताई जा रही है कि आसपास के इलाके से ही उसे कोई यहां फेंक कर गया होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें