फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा- मूक-बधिर लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो

Sat, 26 Nov 2022 05:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में मूक बधिर लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने कड़े तेवर अपनाए हैं। आयोग ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी को लेकर राजस्थान डीजीपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष, रेखा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय महिला आयोग ने शनिवार को बाड़मेर जिले में एक मूक-बधिर 20 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में संज्ञान लिया है। सामूहिक दुष्कर्म का मामला 24 नवंबर का है।

विज्ञापन


बता दें कि बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना इलाके में एक मूक-बधिर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने सूचित किया। बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने कहा, आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। साथ ही अन्य टीमों को भी बुलाया गया है।

NCW ने क्या कहा...
वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी को लेकर राजस्थान DGP उमेश मिश्रा को पत्र लिखा है। रेखा शर्मा ने गिरफ्तार करने सहित मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने के लिए पत्र लिखा। आयोग ने पीड़िता के मुफ्त इलाज की भी मांग की है। साथ ही कहा है कि प्राथमिकी की प्रति के साथ की गई कार्रवाई आयोग को दो दिनों के भीतर सूचित की जानी चाहिए।
विज्ञापन


गौरतलब है, गुरुवार (24 नवंबर) शाम करीब 7 बजे लड़की पास ही के खेत में बकरियां चरा रही थी। इस दौरान बोलेरो सवार बदमाश आए, जिन्होंने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच ग्रामीणों को आता देख सभी बदमाश मौके से भाग गए। लड़की की बिगड़ती हालत देख परिजन उसे अस्पताल ले गए, जिसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मची रही और जनता में रोष रहा।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार टीमें गठित की थी, जो कि अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर वांछित लोगों को तलाश कर रही है। इधर, पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है। बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव इस मामले को लेकर गंभीर हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें