फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'तानाशाही सरकार का अघोषित आपातकाल', 10 जनपथ को पुलिस छावनी बनाने पर बोले सीएम गहलोत

Wed, 03 Aug 2022 07:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि एनडीए की इस तानाशाही सरकार के खिलाफ यदि कांग्रेसजनों के साथ आम जनता खड़ी नहीं हुई तो इसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईडी ने दिल्ली में हेराल्ड हाउस की इमारत में यंग इंडियन के कार्यालय को सील कर दिया है। कांग्रेस मुख्यालय और 10 जनपथ को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। इसके लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशाके गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। 

विज्ञापन


ट्वीट कर गहलोत ने कहा, कांग्रेस मुख्यालय एवं 10 जनपथ को पुलिस छावनी बनाने की कार्रवाई अघोषित आपातकाल है। नेशनल हेराल्ड (यंग इंडिया) के दफ्तर को जबरन सील कर दिया गया। एनडीए की इस तानाशाही सरकार के खिलाफ यदि कांग्रेसजनों के साथ आम जनता खड़ी नहीं हुई तो इसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ेगा। अपने दूसरे ट्वीट में गहलोत ने मीडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मीडिया इस अन्याय के खिलाफ एक शब्द बोलने की हिम्मत तक नहीं कर पा रहा है।

दरअसल, ईडी ने बुधवार को दिल्ली में हेराल्ड हाउस की इमारत में यंग इंडियन के कार्यालय को सील कर दिया है। इस कारण बताया कि तलाशी के समय कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए तलाशी पूरी नहीं कर पाए हैं। आदेश में यह भी कहा गया कि एजेंसी से बिना अनुमति लिए यह परिसर खोला नहीं जा सकता। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय और 10 जनपथ यानी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सूत्रों का कहना है कि ईडी कभी भी कांग्रेस दफ्तर पर छापेमारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Delhi Police blocking the road to AICC Headquarters has become a norm rather than an exception! Why have they just done so is mysterious…

pic.twitter.com/UrZCNigNHy
 

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 3, 2022
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें