फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सकता?'

Mon, 25 Nov 2013 06:44 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला,जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में सोमवार को हुई चुनावी रैली में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर शहीदों का सम्मान नहीं रख पाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य की कांग्रेस सरकारें सैनिकों के सम्मान की रक्षा नहीं कर पाईं। पाकिस्तानी सेना देश की सीमाओं में घुसकर जवानों के सिर काट कर ले जाती है और हमारी सरकार कुछ नहीं करती। मोदी ने जनता से सवाल किया कि चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सकता? क्या प्रधानमंत्री बनने का ठेका एक ही परिवार ने ले रखा?

मोदी ने राजस्थान में सोमवार को खेतड़ी, श्रीगंगानगर, पीलीबंगा व बीकानेर में चुनावी सभाएं की।

उन्होंने झुंझनूं में सैनिक स्कूल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राज्य और केन्द्र में एक ही पार्टी की सरकार होने के बाद भी झुंझनूं में सैनिक स्कूल नहीं बन पाया। कांग्रेस को गरीबों की याद केवल चुनाव के समय आती है।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि उन्होंने सैनिकों के सम्मान के लिए कच्छ में वॉर मेमोरियल का निर्माण कराया है। वहीं राजस्थान की सीमा भी पाकिस्तान से लगती है, लेकिन वॉर मेमोरियल नहीं बनाया गया। झुंझनूं के युवा देश के लिए अपने प्राणों की बलि देने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन कांग्रेस को इनकी परवाह नहीं।

गहलोत पर कांग्रेस को भरोसा नहीं
मोदी ने कहा कि जिस मुख्यमंत्री को सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और राज्यपाल से कामकाज को लेकर फटकार लग चुकी है, वे मॉडल की बात न करें। गहलोत पर उनकी पार्टी के आला नेताओं को भरोसा नहीं तो फिर जनता कैसे भरोसा करेगी?

मोदी ने कहा कि मॉडल सरकार बनाने का दम सिर्फ भाजपा में ही है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार पर भरोसा नहीं होने के कारण ही राहुल गांधी को भरतपुर जिले के गोपालगढ़ में हुए साम्प्रदायिक दंगे के समय अकेले गोपालगढ़ आना पड़ा।

उन्होंने जिस मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोपालगढ़ का दौरा किया वह भी चोरी की थी और उसको चलाने वाला अपराधी था।




















गहलोत को गुजरात आने का निमंत्रण
मोदी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि आठ दिसंबर के बाद तो वैसे भी गहलोत बेकार हो जाएंगे। उनके पास कोई काम नहीं होगा, इसलिए वे अपने परिवार के साथ गुजरात आइए। गुजरात में उन्हें विकास मॉडल दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि गुजरात बनाने के लिए 46 इंच का सीना चाहिए। राजस्थान की सरकार से यहां की राज्यपाल ने यहां तक कह दिया कि काम नहीं होता तो मुझे जिम्मेदारी दे दो। विकास का मॉडल ही देखना है तो गुजरात आइए।

वाजपेयी सरकार ने बढ़ाई देश की प्रतिष्ठा
मोदी ने वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के काम भी गिनाए और कहा कि विश्व में भारत की प्रतिष्ठा एनडीए सरकार ने ही बढ़ाई।

उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने सरकार पोखरण में परमाणु विस्फोट किए। प्रतिबंधों की चिंता नहीं की। कोई और सरकार होती तो डर जाती।

किसानों की विरोधी है कांग्रेस पार्टी
मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कपास के निर्यात पर रोक लगा रखी है। इसके चलते किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। लेकिन सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस किसान विरोधी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें