फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ प्रचारक से मारपीट: तत्कालीन थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों के मुख्यालय बदले

Thu, 15 Oct 2026 04:05 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

थाने में संघ प्रचारक के साथ कथित मारपीट के मामले में राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने छह निलंबित पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रशासनिक कदम उठाया है। तत्कालीन थाना प्रभारी समेत सभी छह पुलिसकर्मियों के निलंबन काल के मुख्यालय बदल दिए गए हैं। आदेश के तहत उन्हें अलग-अलग जिलों की रिजर्व पुलिस लाइनों में रहना होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरैना पुलिस थाने में एक संघ प्रचारक के साथ कथित मारपीट के मामले में पुलिस मुख्यालय ने कार्रवाई की है। विभागीय जांच लंबित रहने के दौरान तत्कालीन थाना प्रभारी समेत छह निलंबित पुलिसकर्मियों के निलंबन काल के मुख्यालय बदल दिए गए हैं। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय के सतर्कता विभाग की पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। कार्रवाई मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के बाद किए जाने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


निरीक्षक उमराव गुर्जर का मुख्यालय बाड़मेर किया
आदेश के अनुसार, नरैना के तत्कालीन थाना अधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक उमराव गुर्जर को 11 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था। अब उनके निलंबन काल के मुख्यालय में बदलाव किया गया है। पहले उनका मुख्यालय रिजर्व पुलिस लाइन, जयपुर ग्रामीण निर्धारित था। इसे बदलकर अब रिजर्व पुलिस लाइन, बाड़मेर कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

पांच अन्य पुलिसकर्मियों के मुख्यालय भी बदले
इसी प्रकरण में निलंबित पांच अन्य पुलिसकर्मियों के मुख्यालय भी अलग-अलग जिलों में निर्धारित किए गए हैं। सहायक उप निरीक्षक ओंकार का मुख्यालय जैसलमेर और सहायक उप निरीक्षक रमेश का मुख्यालय फलौदी की रिजर्व पुलिस लाइन में तय किया गया है। वहीं, कांस्टेबल विनोद को पाली, कांस्टेबल कुलदीप को जालोर और कांस्टेबल महिपाल को सिरोही की रिजर्व पुलिस लाइन में नया मुख्यालय दिया गया है।
विज्ञापन


विभागीय जांच पूरी होने तक लागू रहेंगे आदेश
पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार, सभी छह निलंबित पुलिसकर्मियों को निलंबन अवधि के दौरान अपने निर्धारित मुख्यालय पर रहना होगा। यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है, जब संघ प्रचारक के साथ थाने में कथित मारपीट के मामले में विभागीय जांच लंबित है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल मुख्यालय बदलने का आदेश निलंबन अवधि के लिए जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें