फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: चोंच में सोने की चेन दबाकर ले उड़ा कबूतर, डेगाना के सर्राफा बाजार में मची हलचल

Fri, 06 Feb 2026 08:00 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

सोने के आसमान छूते भावों के बीच डेगाना सर्राफा बाजार में एक कबूतर मेकिंग के दौरान सोने की चेन लेकर उड़ गया। अचानक हुई इस घटना से बाजार में भागदौड़ मच गई और लोग कबूतर को पकड़ने भागे।
विज्ञापन
सोने की चेन लेकर उड़ा कबूतर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर के डेगाना सर्राफा बाजार में गुरुवार को चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक कबूतर ज्वैलरी की दुकान के ऊपर माले पर आभूषण बनाने के कार्य के दौरान सात ग्राम सोने की चेन चोंच में दबाकर उड़ गया। चेन की कीमत करीब एक लाख रुपए थी। 

विज्ञापन


सूचना लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाजार में बने रामेश्वर प्लाजा में ज्वैलरी की एक दुकान के ऊपर बनी दुकान में कारीगर सामीन बंगाली दोपहर में करीब 12 बजे सोने की चेन बना रहा था। इस दौरान कमरे की खिड़की के आसपास कुछ कबूतर आकर बैठ गए। तभी एक कबूतर तैयार की गई सात ग्राम सोने की चेन को चोंच में दबाकर उड़ गया और पास की छत पर जा बैठा।

ये भी पढ़ें: Dausa: दौसा में एक बार फिर आमने-सामने आए विधायक और अफसर, जमीन से जुड़ा है मामला, कॉल रिकॉर्डिंग वायरल
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही बाजार के अन्य व्यापारी और आसपास के दुकानदार सतर्क हो गए। कबूतर पर नजर रखते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया। व्यापारी कबूतर को पकड़ने के लिए छत पर पहुंचे, लेकिन वह उड़ गया। उड़ान भरते समय उसके मुंह से छूटकर चेन छत पर गिर गई। काफी तलाशने के बाद चेन सुरक्षित मिल गई।
विज्ञापन


सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि सोने के बढ़ते दामों के कारण सुरक्षा को लेकर पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। इस तरह की घटना पहली बार हुई है। पूरे दिन यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें