फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की वीभत्स हत्या: सिर-टांगें काटी... लाखों के जेवर गायब, प्लास्टिक के कट्टे में मिला शव; साजिश?

Tue, 17 Mar 2026 09:17 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Nagaur News: नागौर में 70 साल की नाथी देवी की हत्या के बाद शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। करीब 7 लाख के जेवर गायब हैं। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की, साजिश की आशंका जताई जा रही है और दो संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की बेरहम हत्या से फैली सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले के पादु कलां थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला नाथी देवी की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन

 
घर से निकलीं, फिर नहीं लौटीं
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11 बजे पालड़ी गांव निवासी नाथी देवी बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। शाम तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन रात भर खोजबीन के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
 
झाड़ियों में मिला संदिग्ध कट्टा
सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे पंचरडा गांव के कांकड़ क्षेत्र में एक चरवाहे को झाड़ियों के बीच एक संदिग्ध प्लास्टिक का कट्टा दिखाई दिया। शक होने पर जब उसने कट्टे के अंदर देखा तो उसमें एक महिला का शव पड़ा मिला। इसके बाद उसने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

 
शव की हालत ने बढ़ाई गंभीरता
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कट्टा खुलवाया तो महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शव से सिर और दोनों पैरों के पंजे गायब थे। शरीर पर पहने गए आभूषण भी नहीं मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जहां शरीर के अंग कटे होने की पुष्टि हुई।
 
जेवरात लूट का मामला सामने आया
मृतका के पोते मुकेश के अनुसार नाथी देवी सोने-चांदी के कई आभूषण पहने हुए थीं, जिनमें सोने की टुस्सी, झूमके, चांदी के कड़ले, झड़ा, कंदोरा और सोने का बोर शामिल था। इनकी कुल कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है, जो घटना के बाद गायब हैं।


 
परिवार पर आर्थिक और मानसिक आघात
परिवार पहले से ही आर्थिक संकट का सामना कर रहा था। मुकेश के पिता और चाचा का पहले ही निधन हो चुका है और परिवार के छह युवक मजदूरी कर घर चला रहे हैं। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।

पढ़ें- गणपतसिंह माण्डोली हत्याकांड: अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग को लेकर हुई थी हत्या; महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
 
जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि यह केवल लूट का मामला नहीं लग रहा है। जिस तरह पहचान मिटाने के प्रयास किए गए हैं, उससे किसी साजिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

 
विशेष टीम और जांच कार्रवाई
मामले की जांच के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मोबाइल और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है, साथ ही घटनास्थल के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। डीएनए सैंपल लेकर पहचान की पुष्टि की प्रक्रिया भी की जा रही है और कटे हुए अंगों की तलाश जारी है।
 
ग्रामीणों में आक्रोश और भय
घटना के बाद पंचरडा और पालड़ी गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे आंदोलन करेंगे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और मामले के जल्द खुलासे का दावा किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें