फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: DGP से मिले हनुमान बेनीवाल, कहा- रमेश रुलानिया और कमलेश सुथार हत्याकांड में हो सख्त कार्रवाई

Wed, 08 Oct 2025 04:30 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

Nagaur News: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने डीजीपी राजीव शर्मा से मुलाकात कर रमेश रुलानिया और कमलेश सुथार हत्याकांडों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की। डीजीपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुलाकात के बाद बेनीवाल कुचामन धरने में शामिल होने रवाना हुए।
 
विज्ञापन
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने डीजीपी से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने कुचामन के व्यापारी रमेश रुलानिया हत्याकांड और भीलवाड़ा के कमलेश सुथार हत्याकांड सहित प्रदेश की कानून व्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। बेनीवाल ने दोनों मामलों में शीघ्र और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की ताकि पीड़ितों को न्याय मिले और प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बना रहे।

विज्ञापन

 
रमेश रुलानिया हत्याकांड पर तुरंत कार्रवाई की मांग
बेनीवाल ने डीजीपी को कुचामन में व्यापारी रमेश रुलानिया की हत्या और इसके बाद चल रहे धरने की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस घटना से स्थानीय लोगों और परिजनों में गहरा आक्रोश है। बेनीवाल ने कहा कि पुलिस को इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ त्वरित और कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए ताकि जनता का भरोसा कायम रह सके।

विज्ञापन

 
कमलेश सुथार हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग
नागौर सांसद ने भीलवाड़ा के चर्चित कमलेश सुथार हत्याकांड का मामला भी उठाया। उन्होंने डीजीपी से आग्रह किया कि शेष बचे सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इस दौरान बेनीवाल कमलेश सुथार के परिजनों को भी डीजीपी से मिलवाया और उनकी सभी मांगों को विस्तार से रखा। डीजीपी राजीव शर्मा ने बेनीवाल को भरोसा दिलाया कि कमलेश सुथार हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- अंता उपचुनाव: टिकट वितरण से तय होगी भाजपा-कांग्रेस की हार और जीत, त्रिकोणीय मुकाबले के भी आसार; यहां जानें
विज्ञापन

 
अपराधों पर चिंता, पुलिस को सख्त कदम उठाने की सलाह
बेनीवाल ने प्रदेश में बढ़ते जघन्य अपराधों को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपराधों की लगातार हो रही घटनाओं से आमजन में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उन्होंने डीजीपी से कहा कि पुलिस को अपराध नियंत्रण के लिए ठोस और प्रभावी रणनीति अपनानी चाहिए, ताकि नागरिकों में विश्वास बहाल हो सके।
 
पीड़ितों को न्याय की उम्मीद
बेनीवाल ने कहा कि वे दोनों हत्याकांडों की प्रगति पर नजर रखेंगे और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। मुलाकात के बाद वे कुचामन रवाना हुए, जहां वे रमेश रुलानिया हत्याकांड के विरोध में चल रहे धरने में शामिल होंगे।


यह भी पढ़ें- ‘हम किसी को नहीं भूलते’: जिम में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- सबकी बारी...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें