फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाने के बाद प्रशासनिक एक्शन: एसपी बदले, SHO सस्पेंड; तहसीलदार का तबादला

Sun, 31 May 2026 07:14 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

कुचामन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को आरएलपी कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए जाने के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई हुई। जिले के एसपी का तबादला, कुचामन SHO का निलंबन और तहसीलदार का तबादला कर दिया गया। मामले को लेकर सियासी बहस तेज है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को आरएलपी कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए गए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के दौरे के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक स्तर पर ताबड़तोड़ कार्रवाई देखने को मिली है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए जाने की घटना के बाद जिले में तबादलों और निलंबन की श्रृंखला शुरू हो गई, जिसने पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चा का विषय बना दिया है। 29 और 30 मई को कुचामन में आयोजित भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के दौरान आरएलपी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी की, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर हस्तक्षेप करते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


तहसीलदार का तबादला, रात में ही कार्यमुक्त
घटना के बाद सबसे पहले कुचामन तहसीलदार कैलाश ईनाणिया का तबादला कर उन्हें बांसवाड़ा जिले के गांगड़तलाई भेज दिया गया। राजस्व विभाग के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने उन्हें देर रात कार्यमुक्त भी कर दिया।

एसपी का तबादला, नए अधिकारी को जिम्मेदारी
डीडवाना-कुचामन के पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव का तबादला कर उन्हें पुलिस मुख्यालय जयपुर में पदस्थापित किया गया है। उनकी जगह डॉ. प्यारेलाल शिवरान को जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। हालांकि तबादले के कारणों को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट टिप्पणी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


कुचामन थानाधिकारी निलंबित
सुरक्षा व्यवस्था में कथित चूक को देखते हुए कुचामन सिटी थानाधिकारी सतपाल सिंह सांगवा को निलंबित कर दिया गया। इस संबंध में अजमेर रेंज आईजी राजेंद्र सिंह ने आदेश जारी किए हैं। माना जा रहा है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा घेरा प्रभावी नहीं रहने के कारण यह कार्रवाई की गई।

क्या था पूरा मामला?
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए कुचामन पहुंचे थे। इसी दौरान आरएलपी कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले के सामने काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। घटना के बाद मदन राठौड़ ने विरोध प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। वहीं आरएलपी ने इसे जनभावनाओं की अभिव्यक्ति बताया, जबकि भाजपा ने इसे राजनीतिक हताशा करार दिया।

ये भी पढ़ें-  एक मोड़, तेज रफ्तार और फिर चीख-पुकार: बाइक सवार को बचाते हुए हवा में उछली स्कॉर्पियो, एक की मौत; पांच घायल

उठ रहे कई सवाल
घटना के बाद हुई प्रशासनिक कार्रवाइयों ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। क्या विरोध प्रदर्शन की पूर्व सूचना प्रशासन को थी? यदि थी तो सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत क्यों नहीं किया गया? वहीं राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ राजनीतिक स्तर पर जवाबदेही तय होगी या नहीं।
विज्ञापन


फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक दलों, प्रशासन और आमजन की नजर बनी हुई है। आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें