फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: मेड़ता सिटी में सेना का वाहन पलटा, सेना के दो जवान घायल, गंभीर हालत में अजमेर रेफर

Sat, 14 Feb 2026 05:21 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

Nagaur News: नागौर के  अजमेर-मेड़ता सिटी रोड पर सेना की एक गाड़ी पलट गई। अभी तक प्राप्त जानकारी के मुतिबाक इस हादसे में दो जवानों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अजमेर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त सेना की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रास्थान के नागौरा जिले के अजमेर–मेड़ता सिटी रोड पर डांगावास के पास शनिवार को सेना का वाहन पलट गया। इस हादसे में दो सैनिक घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सेना की गाड़ी नागौर से अजमेर की ओर जा रही थी।

विज्ञापन


दोनों सिपाही अजमेर रेफर
108 एंबुलेंस के चालक हरेंद्र तेतरवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर हादसे में गंभीर रूप से घायल दो सैनिकों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया। घायलों की पहचान रूपसिंह और पुष्पेन्द्र सिंह के रूप में हुई है।  

ये भी पढ़ें: अलवर में हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी फिरोज पर रखा था 50 हजार का इनाम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जबलपुर जा रहा था ट्रक
मेड़ता सीआई दायमा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सेना का ट्रक नागौर से अजमेर की तरफ जा रहा था, जिसमें जवान सवार थे। ये जवान बीकानेर से आए थे और इन्हें वाया नागौर-अजमेर होते हुए जबलपुर जाना था। लेकिन, मेड़ता बॉर्डर पर पहुंते ही अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चला रहे जवान का कहना था कि किसी कारण अचानक ब्रेक लगने वो कंट्रोल खो बैठे थे जिससे ये एक्सीडेंट हो गया।  इस घटना की सूचना मिलते ही मेड़ता पुलिस और अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य में जुट गया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें