फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: ई-मित्र काउंटर पर खड़े युवक को हार्ट अटैक,सीपीआर देकर शख्स ने बचाई जान,यूट्यूब से सीखा था तरीका

Wed, 18 Jun 2025 09:16 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला नागौर

सार

हार्ट अटैक आने के बाद सीपीआर देने से एक युवक की जान बच गई। नागौर में ई-मित्र के काउंटर पर खड़े युवक को हार्ट अटैक आया। इसके बाद मौके पर ही उसे सीपीआर दिया गया। 
विज्ञापन
नागौर में ई-मित्र पर एक युवक को हार्ट अटैक आया उसे सीपीआर देने से जान बची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर के नया शहर स्थित सोलंकी ई - मित्र में खड़े युवक को  हार्ट अटैक आ गया। ई-मित्र के संचालक की सूझ - बुझ से युवक की जान बच गई। युवक ने पीड़ित को लगातार सीपीआर दिया। इसके बाद पीड़ित को राहत मिली। आगे के इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।  
विज्ञापन


दरअसल, नागौर के नया दरवाजा स्थित सोलंकी ई - मित्र पर एक युवक को साइलेंट हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद वो जमीन में गिर गया। आसपास खड़े लोगों ने युवक को संभाला। कुछ लोगों ने युवक के हाथ पैर की मालिश शुरू कर दी। इसी दौरान ई-मित्र चलाने वाले सुरेन्द्र सोलंकी अपने कैबिन से बाहर निकले। उन्होंने युवक की छाती मली। इसके बाद सीपीआर दिया। ये पूरी घटना  सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। वे लगातार युवक को सीपीआर देते रहे। कुछ देर बाद युवक की सांस वापस आ गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
ये पढ़े-पर्यावरण के लिए पूरा शहर कर रहा आंदोलन,गौचर भूमि को बजरी माफिया से बचाने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि पीड़ित युवक नरपत पुत्र जयसिंह निवासी जोगी मार्केट का रहने वाला है। वह उनकी दुकान पर ई-मित्र से संबंधित कार्य को लेकर आया था। हार्ट अटैक से पहले उसे बहुत पसीना आ रहा था लेकिन वो इसे समझ नहीं पाया। सीपीआर देने के बाद युवक को कुछ देर में ही होश आ गया। फिर परिजनों को सूचना देकर बुलाया। उन्होंने बताया कि वे पहले कई बार यूट्यूब पर सीपीआर देने का तरीका देख चुके थे। इससे उनको मदद मिली। आज वही अनुभव काम आ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें