अलवर में एक दवा व्यापारी के बेटे का अपहरण कर बदमाशों ने हत्या कर दी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बदमाश फिरौती की रकम के लिए व्यापारी के बंद नंबर पर मैसेज करते रहे। जब उधर से कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने बच्चे की हत्या कर शव जमीन में गाड़ दिया।
गढ़ीसवाईराम कस्बे के दवा व्यापारी का 15 साल का बेटा केशव शुक्रवार की शाम से लापता था। वह बाजार से अपने घर के लिए लौट रहा था। इसी बीच बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। जब बेटा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका से पुलिस को सूचना दी। शनिवार को व्यारापी के बेटे का शव पास के जंगल में जमीन में गड़ा हुआ मिला। आरोपियों ने शव गाड़कर उसपर पत्थर रख दिए थे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बदमाश व्यापारी के दुकान के बाहर लिखे नंबर पर फिरौती के लिए मैसेज किया। जिसमें उन्होंने कहा कि छह लाख रुपये लेकर आ जाओ। आपका बेटा हमारे पास हैं। व्यापारी के जिस नंबर पर बदमाशों ने मैसेज किया, वह नंबर व्यापारी ने बंद कर दिया था। वहीं नंबर दौसा के किसी व्यक्ति को मिल गया। बदमाशों को कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने गुस्से में आकर बच्चे की हत्या कर दी और शव को जंगल में मिट्टी में दबा दिया।
अब मामले को लेकर परिजन सहित स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। तीसरे दिन रविवार को सुबह से गढ़ीसवाईराम-अलवर रोड पर पूरा जाम लगा का विरोध जारी है। पुलिस ने हत्या के आरोप में चार जनों को हिरासत में लिया है।