राजस्थान में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेश भर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। आज हमारा कारवां दौसा पहुंचा है। जहां हमने नेताओं से बात की। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शीतल कुमार चौधरी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर जो भी ये कह रहा है कि दौसा की सड़कें खराब है वो सरासर झूठ कह रहा है।
क्योंकि दौसा की सड़कें आपकी आंखों के सामने है। उन्होंने कहा कि आज दौसा की सड़कें जयपुर से कहीं ज्यादा अच्छी बनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दौसा ही नहीं बल्कि समूचे गांव में आज सड़कों का जाल बिछा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहां सड़कें नहीं बनी हुई है वहां पर यु्द्धस्तर पर कार्य जारी है।
दौसा में विकास तीव्र गति पर
इसी सवाल पर एक और सज्जन ने जवाब देते हुए कहा कि आज दौसा में यकीनन बहुत काम हुआ है। एजुकेशन में काम अच्छा हुआ है। कुल मिलाकर दौसा में विकास तीव्र गति पर है। इसलिए इस बार फिर मुरारीलाल मीणा भारी मतों से विजय होंगे। वहीं महिला सुरक्षा पर एक सज्जन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आज दौसा में महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित है। कहीं भी छेड़छाड़ जैसी कोई वारदात नहीं हुई।
बीजेपी नेता ने किया पलटवार
वहीं बीजेपी नेता विजय बैरवा ने पलटवार करते हुए कहा कि जितनी बातें कांग्रेस के साथी बता रहे हैं वो बिल्कुल झूठ है। अगर दौसा में विकास हुआ है तो वो भ्रष्टाचार का हुआ है। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत यहां से भाजपा का प्रत्याशी जीत कर निकलेगा